Failure is always painful in life. When you try your best but eventually fail it is the lowest point of life. You lose your confidence, started doubting yourself and your decision. These are the times you have to put some faith in yourself and your decision. Ofcourse every decision you take may not be correct but it will help you gain experience that will help you in your future. No decisions ever taken by anyone can be considered the right decision its all depends on the circumstances around the person and type of faith he has and path he took throughout his life. So don’t doubt your self just believe and trust yourself.
Welcome to my blog, My name is Shivam Sharma and the work you read here are all my creation. Expressing my views, thoughts and suggestions on different topics that I feel common and important. It also contains the artwork of an amateur poet in me assemble at night. The sole purpose of this blog is to share thoughts and suggestions to world and ignite conversations and actions leading to growth and occasional promotion.
Friday, December 23, 2022
Saturday, October 29, 2022
शत्रु की अच्छी सलाह पर करे विचार
लाइफ में हमारे आस-पास जितने लोग है उनकी हमारी लाइफ में अलग जगह होती है। किसी को हम ज्यादा महत्व देते है और किसी को कम, किसी दी हुई सलाह को हम ज्यादा गहराई से सोचते है और किसी की सलाह को सिर्फ सुनकर अनसुना कर देते है। इसका मतलब ये नहीं है की जो सलाह दी गई है वो गलत है परंतु जिस व्यक्ति ने हमे वो सलाह दी है उससे व्यक्ति से हमारी नहीं बनती इस लिए हम उसकी दी हुई सलाह को अनसुना कर देते है। जिस प्रकार महाभारत में दुर्योधन को स्वयं भगवान श्री कृष्ण समझाने के लिए हस्तिनापुर आए थे पर अपने मन में जो बैर दुर्योधन ने पांडव और श्री कृष्ण के लिए पला हुआ था उसके कारण उसने स्वयं श्री कृष्ण के द्वारा दी गई सलाह को नहीं माना और उसे बाद में विनाश का सामना करना पड़ा। एक बहुत अच्छी बात किसी ने कही है कि अच्छी सलाह जहा से भी मिले उस पर विचार जरूर करना चाहिए शायद उस बात को मानकर आपका जीवन में सकारात्मक बदलाव आए।
Monday, October 24, 2022
दिवाली का महीना खुशियों का
आज दिवाली है आज ही के दिन श्री राम अयोध्या वापिस लौटे थे और उनके स्वागत में अयोध्या वासियों ने दिए जलाकर उनका स्वागत किया था। दिवाली का महत्व भारत में बहुत है, दिवाली जिस महीने में आती है तब बारिश का मौसम लगभग जा चूका होता है और शर्दी के मौसम की शुरुआत होने लगती है दिन छोटे होने लगते है और रात का तापमान गिरने लगता है। दिवाली के महीने में घरों में सफाई चालू हो जाती है और इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि गलियों में कबाड़ीवालों का आना जाना ज्यादा होने लगता है सफाई होती है तो घर से पुराने पेपर, रद्दी और सामान निकलने लगता है और इनका अच्छेा दाम भी मिलता है। घरों पर नया रंग करवाने के लिए पेंटर ढूंढे जाते है, जो अच्छे से कम दाम में जल्दी काम कर सके। नई गाड़ियों की बुकिंग भी चालू हो जाती है। ताकि धनतेरस पर गाड़ियां खरीदी जा सके। दिवाली के महीने में काफी काम होता है और सारे काम करने के बाद भी कुछ-न-कुछ काम रह ही जाता है जो हमे दिवाली से कुछ दिन पहले ही याद आता है। घरों के लिए लाइट खरीदी जाती है ताकि घर रात में भी जगमगाए घर पर कई तरह के मिष्ठान बनाये जाते है जैसे बर्फी, पापड़, गुजा, नमकीन आदि। घर के दरवाजे, खिड़कियों, पलंग, आदि के लिए नए परदे और चादर ली जाती है और लोग अपने लिए या तो नए कपडे़ सिलवाते है या खरीदते है। इस महीने में पूरे देश में खुशी का माहौल बना रहता है।
Tuesday, May 31, 2022
विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World Anti-Tobacco Day)
आज 31 मई, मंगलवार का दिन है और आज हम बात करेंगे तंबाकू और उससे होने वाली समस्या जो इंसान और पर्यावरण दोनों को ही नुकसान पंहुचा रही है। तंबाकू और उसे बने हुए पदार्थ का लगातार इस्तेमाल कई गंभीर बिमारियों का कारण बन रहा है। साँस सम्बंधित बीमारिया और कैंसर जैसी गंभीर बीमारिया भी। तंबाकू का इस्तेमाल करने में न सिर्फ पुरुष-महिलाएं बल्कि बच्चे भी शामिल है। जिसके कारण उन बच्चो में जो कम उम्र से ही तंबाकू का इस्तेमाल करने लगते है, उन में कई गंभीर बिमारियों के लक्षण देखे गए है। अब बात अगर तंबाकू का असर पर्यावरण पर कैसे पड़ता है इसकी करे तो तंबाकू से निकलने वाला धुआँ न सिर्फ इस्तेमाल करने वाले को पर हमारे पर्यावरण को भी नुक्सान पहुँचता है। इसके अलावा अगर सिर्गेट के बड की बात करे तोए छोटा सा बड भी प्लास्टिक का होता है जिससे पॉलुशन भी बढ़ता है। सिर्गेट में 7000 से ज्यादा केमिकल होते है जो हवा को भी दूषित करते है।
इस बार अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस पर WHO ने इसका थीम श्पर्यावरण की रक्षा करेंश् रखा है। इससे WHO का सीधा इशारा पर्यावरण को होने वाले नुकसान की तरफ है। आइये हम सब मिलकर ये प्रण ले की तंबाकू का और उसके अलग.अलग उत्पादों का उपयोग हम नहीं करेंगे और एक हेअल्थी लाइफ जियेंगे।
Monday, May 30, 2022
हिंदी पत्रकारिता दिवस
मेरे लिए भी यह दिन बहुत खास है में उस एक स्तम्भ का हिस्सा हूँ जो भारत की स्वतंत्रा और गणतंत्र को बनाये रखने में हमेशा अपना योगदान देती रहती है। पत्रकारिता सिर्फ सरकार को उसकी खामियां बताना या सरकार से सवाल करना नहीं है पत्रकारिता से हम समाज को सुधारना और समाज को एक सही दिशा में ले जाना भी होता है। जो पत्रकारिता जब हमारा देश गुलाम था तब हमे आज़ादी दिलाने में सहायक बनी वो राष्ट्र को भी सभी तरह की नकारात्मकता से मुक्त करने में भी सहायक बनेगी।
Saturday, May 28, 2022
भारत भाग्य विधाता
आज जिस तरह से हमारा देश आगे बढ़ रहा है वो सहारनीय है। पर आज भी सांप्रदायिक मन मुटाव के कारन हम जिस रफ़्तार से टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ रहे है उसी रफ़्तार से सामाजिक तौर पर हम पीछे जाते जा रहे है। और ये आज की बात नहीं है जब भारत का बटवारा धर्म के आधार पर हुआ था तब से मुसीबत और बढ़ गयी है। धर्म के नाम पर दंगे फसादए धर्म के नाम पर राजनीति धर्म के नाम पर सब कुछ बस धर्म के नाम पर सच नहीं। हमारा देश ही दुनिया मैं एक ऐसा देश है जहा इतने सरे धर्मो के लोग एक साथ रहते है और ये बात हमे उन देशो से अलग भी करती है जो सेक्युलर होने की बात तों कहते है पर उनकी बातों में और उनके काम में जमीं आसमान जितना फर्क है। पर हमारे देश में आज जो माहौल बना रहा है वैसा माहौल सायद ही पहले कभी बना होगा जिस तरह से सोशल मीडिया को गलत तरह से इस्तेमाल करके भारत के साम्प्रदायिक सद्भाव को चोट पहुंचने की कोश्शि करि जा रही है। इस बात से में बिलकुल सहमत नहीं हूँ। भारत एक ऐसा देश है जो सबके लिए है। पर आज कुछ लोग भारत के भाग्य के विधाता बनाने की कोशिश कर रहे है और इससे अपना फायदा करने की कोशिश कर रहे है पर वो ये भूल रहे है की इससे पहले भी कई लोग आये और चले गए पर भारत आज भी अपने पैरों पर खड़ा हुआ है।
Express your love this Valentine's Day: It's about care, appreciation and care for others and self not expensive gifts; Watch romantic movies
The air is filled with love and affection as the world celebrates Valentine's Day. People are expressing and confessing their feelings t...
-
Lies are heart disease to satisfy your arrogance and its not good to lie always in front of others Its better to accept that you are progr...
-
How can I start writing? How can I develop my writing skills? Any many more questions that are in the mind of aspiring writers. In this bl...



