Monday, October 24, 2022

दिवाली का महीना खुशियों का



आज दिवाली है आज ही के दिन श्री राम अयोध्या वापिस लौटे थे और उनके स्वागत में अयोध्या वासियों ने दिए जलाकर उनका स्वागत किया था। दिवाली का महत्व भारत में बहुत है, दिवाली जिस महीने में आती है तब बारिश का मौसम लगभग जा चूका होता है और शर्दी के मौसम की शुरुआत होने लगती है दिन छोटे होने लगते है और रात का तापमान गिरने लगता है। दिवाली के महीने में घरों में सफाई चालू हो जाती है और इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि गलियों में कबाड़ीवालों का आना जाना ज्यादा होने लगता है सफाई होती है तो घर से पुराने पेपर, रद्दी और सामान निकलने लगता है और इनका अच्छेा दाम भी मिलता है। घरों पर नया रंग करवाने के लिए पेंटर ढूंढे जाते है, जो अच्छे से कम दाम में जल्दी काम कर सके। नई गाड़ियों की बुकिंग भी चालू हो जाती है। ताकि धनतेरस पर गाड़ियां खरीदी जा सके। दिवाली के महीने में काफी काम होता है और सारे काम करने के बाद भी कुछ-न-कुछ काम रह ही जाता है जो हमे दिवाली से कुछ दिन पहले ही याद आता है। घरों के लिए लाइट खरीदी जाती है ताकि घर रात में भी जगमगाए घर पर कई तरह के मिष्ठान बनाये जाते है जैसे बर्फी, पापड़, गुजा, नमकीन आदि। घर के दरवाजे, खिड़कियों, पलंग, आदि के लिए नए परदे और चादर ली जाती है और लोग अपने लिए या तो नए कपडे़ सिलवाते है या खरीदते है। इस महीने में पूरे देश में खुशी का माहौल बना रहता है।  

No comments:

Post a Comment

Express your love this Valentine's Day: It's about care, appreciation and care for others and self not expensive gifts; Watch romantic movies

The air is filled with love and affection as the world celebrates Valentine's Day. People are expressing and confessing their feelings t...