Monday, May 30, 2022

हिंदी पत्रकारिता दिवस

नर्मदापुरमए शिवम शर्मा। आज 30 मई सोमवार का दिन है। आज के दिन हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है। दरअसल इसे मनाने की वजह यह है कि इसी दिन साल 1826 में हिंदी भाषा का पहला अखबार श्उदन्त मार्तण्डश् प्रकाशित होना शुरू हुआ था। इसका प्रकाशन पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने कलकत्ता में किया था।  उस समय पर कलकत्ता भारत की राजधानी हुआ करती थी।

मेरे लिए भी यह दिन बहुत खास है में उस एक स्तम्भ का हिस्सा हूँ जो भारत की स्वतंत्रा और गणतंत्र को बनाये रखने में हमेशा अपना योगदान देती रहती है। पत्रकारिता सिर्फ सरकार को उसकी खामियां बताना या सरकार से सवाल करना नहीं है पत्रकारिता से हम समाज को सुधारना और समाज को एक सही दिशा में ले जाना भी होता है। जो पत्रकारिता जब हमारा देश गुलाम था तब हमे आज़ादी दिलाने में सहायक बनी वो राष्ट्र को भी सभी तरह की नकारात्मकता से मुक्त करने में भी सहायक बनेगी।

No comments:

Post a Comment

Express your love this Valentine's Day: It's about care, appreciation and care for others and self not expensive gifts; Watch romantic movies

The air is filled with love and affection as the world celebrates Valentine's Day. People are expressing and confessing their feelings t...