लाइफ में हमारे आस-पास जितने लोग है उनकी हमारी लाइफ में अलग जगह होती है। किसी को हम ज्यादा महत्व देते है और किसी को कम, किसी दी हुई सलाह को हम ज्यादा गहराई से सोचते है और किसी की सलाह को सिर्फ सुनकर अनसुना कर देते है। इसका मतलब ये नहीं है की जो सलाह दी गई है वो गलत है परंतु जिस व्यक्ति ने हमे वो सलाह दी है उससे व्यक्ति से हमारी नहीं बनती इस लिए हम उसकी दी हुई सलाह को अनसुना कर देते है। जिस प्रकार महाभारत में दुर्योधन को स्वयं भगवान श्री कृष्ण समझाने के लिए हस्तिनापुर आए थे पर अपने मन में जो बैर दुर्योधन ने पांडव और श्री कृष्ण के लिए पला हुआ था उसके कारण उसने स्वयं श्री कृष्ण के द्वारा दी गई सलाह को नहीं माना और उसे बाद में विनाश का सामना करना पड़ा। एक बहुत अच्छी बात किसी ने कही है कि अच्छी सलाह जहा से भी मिले उस पर विचार जरूर करना चाहिए शायद उस बात को मानकर आपका जीवन में सकारात्मक बदलाव आए।
Welcome to my blog, My name is Shivam Sharma and the work you read here are all my creation. Expressing my views, thoughts and suggestions on different topics that I feel common and important. It also contains the artwork of an amateur poet in me assemble at night. The sole purpose of this blog is to share thoughts and suggestions to world and ignite conversations and actions leading to growth and occasional promotion.
Saturday, October 29, 2022
Monday, October 24, 2022
दिवाली का महीना खुशियों का
आज दिवाली है आज ही के दिन श्री राम अयोध्या वापिस लौटे थे और उनके स्वागत में अयोध्या वासियों ने दिए जलाकर उनका स्वागत किया था। दिवाली का महत्व भारत में बहुत है, दिवाली जिस महीने में आती है तब बारिश का मौसम लगभग जा चूका होता है और शर्दी के मौसम की शुरुआत होने लगती है दिन छोटे होने लगते है और रात का तापमान गिरने लगता है। दिवाली के महीने में घरों में सफाई चालू हो जाती है और इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि गलियों में कबाड़ीवालों का आना जाना ज्यादा होने लगता है सफाई होती है तो घर से पुराने पेपर, रद्दी और सामान निकलने लगता है और इनका अच्छेा दाम भी मिलता है। घरों पर नया रंग करवाने के लिए पेंटर ढूंढे जाते है, जो अच्छे से कम दाम में जल्दी काम कर सके। नई गाड़ियों की बुकिंग भी चालू हो जाती है। ताकि धनतेरस पर गाड़ियां खरीदी जा सके। दिवाली के महीने में काफी काम होता है और सारे काम करने के बाद भी कुछ-न-कुछ काम रह ही जाता है जो हमे दिवाली से कुछ दिन पहले ही याद आता है। घरों के लिए लाइट खरीदी जाती है ताकि घर रात में भी जगमगाए घर पर कई तरह के मिष्ठान बनाये जाते है जैसे बर्फी, पापड़, गुजा, नमकीन आदि। घर के दरवाजे, खिड़कियों, पलंग, आदि के लिए नए परदे और चादर ली जाती है और लोग अपने लिए या तो नए कपडे़ सिलवाते है या खरीदते है। इस महीने में पूरे देश में खुशी का माहौल बना रहता है।
Express your love this Valentine's Day: It's about care, appreciation and care for others and self not expensive gifts; Watch romantic movies
The air is filled with love and affection as the world celebrates Valentine's Day. People are expressing and confessing their feelings t...
-
Lies are heart disease to satisfy your arrogance and its not good to lie always in front of others Its better to accept that you are progr...
-
How can I start writing? How can I develop my writing skills? Any many more questions that are in the mind of aspiring writers. In this bl...

